/c/news: World News

63276 stories 31702 subscribers

Moderators

0

"द्रौपदी मुर्मू" भारत की पहली सबसे युवा और आदिवासी राष्ट्रपति www.thinkwithniche.inban site

द्रौपदी मुर्मू Droupadi Murmu ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है और उन्होंने यशवंत सिन्हा को हराया है। मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं। तीसरे राउंड के वोटों की गिनती में ही द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया था। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर पूरे देशभर में जश्न का माहौल है। राष्ट्रपति बनने से सम्मान केवल द्रौपदी मुर्मू का ही नहीं बढ़ा है बल्कि उन तमाम महिलाओं का भी सम्मान बढ़ा है जो सपने देखती हैं और उसे पूरा करने के लिए हर बाधा, हर विरोध का सामना करती हैं। वो कहते हैं न कि जब परिस्थितियां इंसान के अनुकूल नहीं होती हैं तो उस स्थिति में और मजबूत बनना चाहिए। ऐसे ही द्रौपदी मुर्मू का जीवन उनके जीवटता को दर्शाता है। द्रौपदी मुर्मू पर आज पूरे देश वासियों को गर्व है, हर कोई उस नारी शक्ति को नमन कर रहा है। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद देश की सबसे युवा और पहली आदिवासी राष्ट्रपति बन गयी हैं। इससे पहले झारखंड की राज्यपाल बनने के साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल होने का कीर्तिमान स्थापित किया था। एक आदिवासी महिला होने के नाते उनका सफर भले ही बेहद चुनौतीपूर्ण रहा हो लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी जिसका परिणाम आज सबके सामने है। #DroupadiMurmu
Read the full article on www.thinkwithniche.in
category news posted by thinkwithniche 1 year ago 0 comments edit flag/unflag delete delete and ban this url

Comments (0)

You need to be logged in to write comments!
This story has no comments.