/c/news: World News

66263 stories 32494 subscribers

Moderators

0

JRD TATA -आधुनिक भारत के आर्थिक विकास की बुनियाद रखने वाले महान उद्योगपति www.thinkwithniche.inban site

जेआरडी टाटा JRD Tata की बात करें तो उनकी गिनती भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महान उद्योगपतियों में होती है। उन्होंने टाटा समूह के साथ ही आजाद भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका जन्म आज ही के दिन ठीक 118 साल पहले फ्रांस में हुआ था। टाटा समूह (Tata Group) की सबसे लंबे समय तक अगुवाई करने वाले दिग्गज उद्योगपति जेआरडी टाटा की आज 118वीं बर्थ एनिवर्सरी (#118th Birth Anniversary Of JRD Tata) है। जेआरडी टाटा ने अपने जीवन में कई बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हीं महान उपलब्धियों की बदौलत उन्हें हमेशा याद किया जाता है और आगे भी याद किया जाता रहेगा। उनका योगदान भारत को अपनी पहली एयरलाइन देने तक सीमित नहीं है बल्कि स्टील सेक्टर में भी उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया है। देश के आजाद होने के बाद तत्कालीन नेहरू सरकार ने टाटा एयरलाइंस का राष्ट्रीयकरण करने के बाद उसे एयर इंडिया के रूप में पहचान दी तो JRD TATA को उसका चेयरमैन बनाया गया। जेआरडी टाटा ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, टाटा मेमोरियल कैंसर रिसर्च सेंटर एंड हास्पिटल, इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, नेशनल सेंटर फॉर परफार्मिग आर्ट्स एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज और विभिन्न ट्रस्टों का निर्माण किया। भारत के आर्थिक विकास की गाथा जब भी लिखी जाएगी उसमें भारत रत्न जेआरडी टाटा-JRD Tata (जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा) का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आइए भारत को पहली विमानन कंपनी देने वाले जेआरडी टाटा के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Read the full article on www.thinkwithniche.in
category news posted by thinkwithniche 1 year ago 0 comments edit flag/unflag delete delete and ban this url

Comments (0)

You need to be logged in to write comments!
This story has no comments.