/c/news: World News

66250 stories 32490 subscribers

Moderators

0

आजादी का अमृत महोत्सव - स्वतंत्रता आंदोलन की ये सशक्त महिलाएं www.thinkwithniche.inban site

आजादी के लिए और देश के लिए अहम योगदान देने वाले वीरों में देश की कुछ महान महिलाएं भी थीं। आजादी के लिए कुर्बानी देने में पुरुषों के साथ-साथ ये महिलाएं पीछे नहीं रही, उन सभी महिलाओं के लिए सिर्फ और सिर्फ देश सर्वोपरि था। उन अद्भुत, अद्वितीय महिलाओं के लिए लोगों के लिए दिलों में सम्मान और कृतज्ञता का भाव आजीवन रहेगा। आज आजादी के अमृत महोत्सव ‘Azadi Ka Amrit Mahotsav’ पर वक्त है उनके योगदानों को और उनके द्वारा देश के लिए किये गए कार्यों और संघर्षों को फिर से एक बार जीवित करने का। क्योंकि स्वतंत्रता आंदोलन की इन सशक्त महिलाओं का उल्लेख किये बिना आजादी के अमृत महोत्सव की चर्चा अधूरी है, तो चलिए आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हम उन साहसी महिलाओं को याद करते हैं और नमन करते हैं, जिन्होंने अपना हर पल, हर क्षण इस भारत देश के लिए न्यौछावर किया। शायद इस आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर यह हमारा उनके प्रति एक सच्चा सम्मान होगा। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस 15 अगस्त, 2022 को देश आजादी की 75 वर्षगाँठ मनायेगा। यानि इसमें देश की अदम्य भावना के उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का उत्सव मनाया जायेगा। इन सभी महिलाओं ने राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये सभी महिलाएं विलक्षण प्रतिभा की धनी थी। हम सबका फर्ज है कि हम भारतीय समाज और देश के लिए किये गए उनके बलिदान और कार्यों को हमेशा याद रखें।
Read the full article on www.thinkwithniche.in
category news posted by thinkwithniche 1 year ago 0 comments edit flag/unflag delete delete and ban this url

Comments (0)

You need to be logged in to write comments!
This story has no comments.