/c/news: World News

252563 stories 62031 subscribers
0

नोमुरा ने फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के पूर्वानुमानों को पुख्ता किया www.thinkwithniche.inban site

इस वर्ष के अंत तक फेडरल रिजर्व Federal Reserve की ओर ब्याज दरों में बढ़ोतरी Interest Rate Hike के अपने पूर्वानुमानों को नोमुरा होल्डिंग्स इंके एनालिस्टों Nomura Holdings Inc. Analysts ने और पुख्ता किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आइची अमेमिया Aichi Amemia के नेतृत्व में नोमुरा के अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसके अनुसार फेडरल रिजर्व सितंबर और नवंबर महीने की बैठक में बेंचमार्क दर Benchmark Rate में 0.75 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। यह अनुमान नोमुरा के पिछले पूर्वानुमान की तुलना में 0.25 फीसदी ज्यादा है। रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया गया है कि फेड से जुड़े जानकारों की टिप्पणियों से ऐसा जान पड़ता है कि यूएस फेड टॉलरेंस लेवल US Fed Tolerance Level से ऊपर चल रहे महंगाई से निपटने के लिए अपनी नीति दरों को तेजी से बढ़ा सकता है।
Read the full article on www.thinkwithniche.in
category news posted by thinkwithniche 4 years ago 0 comments edit flag/unflag delete delete and ban this url

Comments (0)

You need to be logged in to write comments!
This story has no comments.